नशे में था एयर इंडिया की टर्बुलेंस वाली फ्लाइट का पायलट, दूसरा डोप टेस्ट भी आया पॉजिटिव
Raisina News Desk- अगस्त 11, 2026 07:30 PM IST

विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिरा. दिल्ली पहुंचने पर कई यात्रियों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था.
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के पायलट दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस विमान में टर्बुलेंस की चपेट में आने से कई पैसेंजर घायल हो गए थे. सूत्र ने NDTV को बताया कि मंगलवार को दूसरी बार डोप टेस्ट में भी पायलट फेल हो गए हैं. इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग के दौरान पायलट का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया था. खास तौर पर, टेस्ट से यह कन्फर्म हुआ कि पायलट ने मारिजुआना स्मोक किया था, जिसे आमतौर पर वीड या गांजा के नाम से जाना जाता है.
मामले की जांच AAIB कर रहा है. जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को DGCA ने ड्यूटी/रोस्टर से हटा दिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच और कन्फर्मेटरी टेस्ट के नतीजों के आधार पर होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA ने कहा है कि विमान सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखा जाएगा. घटना की पूरी जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी.
क्या होता है एयर टर्बुलेंस, हवा में कैसे डगमगाने लगता है विमान? जानिए कितना खतरनाक
इस हादसे को लेकर एअर इंडिया ने 4 अगस्त को बयान जारी कर कहा कि कि फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ.
हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं. लेकिन इसके बाद पायलट जांच के घेरे में आ गए.
पूरी स्टोरी पढ़ें