4 बहनों का इकलौता भाई शहीद, कौन थे कमांडो अजय कुमार भगत, जो हरियाणा से हुए लापता, UP में मिला शव
Raisina News Desk- सितंबर 04, 2026 07:19 PM IST

Ajay Kumar Bhagat Para Commando: हरियाणा के हथनीकुंड बैराज के पास हुए हादसे में चार बहनों ने अपना इकलौता फौजी भाई और देश के बहादुर पैरा कमांडो अजय कुमार भगत को खो दिया. 26 वर्षीय अजय कुमार जम्मू-कश्मीर के अखनूर स्थित राखी मुट्ठी में नई बस्ती नड्ड के रहने वाले थे. शुक्रवार को शहीद अजय कुमार के पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. शहीद कमांडो को आखिरी सैल्यूट देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. उनकी शवयात्रा में लोगों ने अजय कुमार अमर रहे के नारों से आंसमां गूंजा दिया.
1 सितंबर 2026 को हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथनीकुंड बैराज के पास अजय कुमार व लांस नायक रोहित नारायण समेत भारतीय सेना के पांच जवान अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान पांचों जवान चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक नाव में कूदे. नाव में तकनीकी खराबी आने के कारण वह असंतुलित होकर डूबने लगी. ऐसे में पांचों जवान पानी में उतर गए. तीन जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि अजय कुमार और लांस नायक रोहित नारायण यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए.
शहीद कमांडो को आखिरी सैल्यूट देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. Photo Credit: DD News Jammu
लापता जवानों की तलाश में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. 2 सितंबर की रात करीब 8 बजे हथनीकुंड बैराज से 15 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बरथा कोरसी गांव में नदी से अजय कुमार का शव मिला. यहां स्थानीय लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया हुआ था, जिसमें उनका शव फंसा हुआ था. अगले दिन, 3 सितंबर को दूसरे जवान लांस नायक रोहित नारायण का शव भी बरामद कर लिया गया, जो महाराष्ट्र के रहने वाले थे.
J&K: Lt General Pushpendra Singh, AVSM, SM, Army Commander, Western Command, paid tribute to Naik Ajay Kumar and Lance Naik Rohit Narayan Patil, laying a wreath in their honour. The soldiers made the supreme sacrifice in the line of duty
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/QldcobITv8
— IANS (@ians_india) September 4, 2026
अजय कुमार के पिता बिट्टू राम ने मजदूरी करके उन्हें पढ़ाया-लिखाया. उन्होंने अखनूर के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे भारतीय सेना में शामिल हुए और पैरा कमांडो की ट्रेनिंग ली. लगभग चार साल पहले अजय कुमार की शादी हुई थी और उनकी अभी कोई संतान नहीं है. उनकी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है.
26 वर्षीय अजय कुमार जम्मू-कश्मीर के अखनूर स्थित राखी मुट्ठी में नई बस्ती नड्ड के रहने वाले थे. Photo Credit: DD News Jammu
मीडिया से बातचीत में शहीद कमांडो अजय कुमार के पिता बिट्टू राम ने बताया कि उनकी बेटे से आखिरी बार 1 सितंबर को फोन पर बात हुई थी. तब बेटे ने उनके हाल-चाल पूछे थे. अगले ही दिन, 2 सितंबर को भारतीय सेना के अधिकारियों ने फोन करके जानकारी दी कि उनका बेटा सैन्य अभ्यास के दौरान लापता हो गया है. उसी दिन रात 8 बजे उनकी शहादत की दुखद खबर मिली.
🇮🇳 Tribute to Martyr Naik Ajay Kumar
Akhnoor’s brave son, Naik Ajay Kumar, Para Commando, was accorded full military honours at Rakhi Mutthi, Jammu, as the nation paid tribute to his supreme sacrifice.
His valour, dedication and service to the nation will forever be remembered.… pic.twitter.com/dPCiVaSLuD
— DD NEWS JAMMU | डीडी न्यूज़ जम्मू (@ddnews_jammu) September 4, 2026
न्यूज़ एजेंसी भाषा के अनुसार, प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं. एक जवान का शव बुधवार शाम बैराज से करीब 10-15 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद किया गया, जबकि दूसरे जवान का शव गुरुवार को बैराज से 150 किलोमीटर से अधिक दूर जींद जिले की हांसी शाखा नहर में मिला.
#WATCH | Akhnoor, J&K: Wreath-laying ceremony held for Nayak Ajay Kumar, a Special Forces soldier who lost his life during a training exercise. Tributes were paid by fellow personnel and officials. pic.twitter.com/UNtMwE1My4
— ANI (@ANI) September 4, 2026
यह भी पढ़ें – इंडियन आर्मी के 2 कमांडो शहीद, चिनूक हेलीकॉप्टर से कूदने के बाद नाव का इंजन फेल, यमुना नदी में बहे