IPS बुशरा बानो क्यों हो रही हैं ट्रोल? 2 बच्चों की इस मां ने लाखों की नौकरी छोड़ UPSC में रचा था इतिहास
Raisina News Desk- सितंबर 18, 2026 04:42 AM IST

IPS Bushara Bano: भारतीय पुलिस सेवा की चर्चित आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी यूपीएससी की यात्रा और एएमयू की रेजिडेंस कोचिंग अकेडमी के बारे में बता रही हैं. वीडियो की शुरुआत में उनके अभिवादन को लेकर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं. उनके वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. वीडियो वायरल होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है.
आईपीएस बुशरा बानो का खड़कपुर से ट्रांसफर हो गया है. खड़कपुर एएसपी से उनका तबादला राज्य सशस्त्र पुलिस (SAP 4th Bn.) की डिप्टी कमांडेंट पद पर किया गया है. इस संबंध में 14 सितंबर को आदेश जारी हुए हैं. आईपीएस बुशरा बानो के स्थान पर अब पार्थ घोष को नियुक्त किया गया है. वे चंदननगर से बदलकर अब खड़कपुर (पश्चिम मेदिनीपुर) के अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं. वहीं, शुभेंदु मंडल राज्य सशस्त्र पुलिस से अब चंदननगर के अपर पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं.
यह भी पढ़ें – IAS श्रीधन्या सुरेश: मनरेगा मजदूर की बेटी बनीं कलेक्टर, 40 हजार उधार ले UPSC इंटरव्यू देने दिल्ली पहुंचीं
दरअसल, आईपीएस बुशरा बानो भारतीय पुलिस सेवा की वो काबिल अफसर हैं, जिन्होंने साबित कर दिखाया कि शादी के बाद परिवार व बच्चों की जिम्मेदारी के साथ-साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की जा सकती है. उनको भी लोग कहा करते थे कि दो बच्चों की मां बनने के बाद सपने पीछे छूट जाते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं हो पाती है. यूपीएससी सीएसई जैसी कठिन परीक्षा पास करना तो बहुत मुश्किल है…’ समाज के इन घिसे-पिटे तानों को बुशरा बानो ने अपनी मुट्ठी में भींचकर कचरे के डिब्बे में फेंका और आईपीएस बनकर दिखाया.
बुशरा बानो सऊदी अरब की एक नामी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रहीं. Photo Credit: busahra bano Instagram
सऊदी अरब की एक नामी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी, एक सेटल लाइफ और दो छोटे बच्चे. अमूमन लोग इतने में जिंदगी का ठहराव तलाश लेते हैं. लेकिन बुशरा के भीतर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का जो जुनून उबल रहा था, उसने उन्हें सुकून से बैठने नहीं दिया. आईपीएस बुशरा बानो की सक्सेस स्टोरी में सबसे खास बात यह रही कि जहां अक्सर कहा जाता है कि ‘सफल पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है’, वहीं बुशरा के मामले में उनके पति ढाल बनकर खड़े रहे. पत्नी के सपने को पूरा करने के लिए पति ने भी 2016 में सऊदी की नौकरी छोड़ दी और दोनों भारत लौट आए.
यह भी पढ़ें – IPS आशना चौधरी ने अपनी फिल्म दिल के मुसाफिर का पोस्टर किया शेयर, IAS से लव मैरिज
बुशरा बानो के पास PhD, MBA, MA और NET-JRF जैसी कई डिग्रियां हैं. एसडीएम भी रह चुकी हैं. Photo Credit: busahra bano Instagram
2018 में जब बुशरा दूसरी बार मां बनने वाली थीं, तब रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने मान लिया था कि अब किताबों से नाता टूट जाएगा. लेकिन बुशरा ने उसी दौर में दिन-रात मेहनत करके संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 277वीं रैंक हासिल की. इसके तहत उन्हें भारतीय रेल यातायात सेवा कैडर अलॉट हुआ, मगर बुशरा का सपना भारतीय पुलिस सेवा में जाने का था. ऐसे में उन्होंने फिर से यूपीएससी में भाग्य आजमाया और इस बार 234वीं रैंक लाकर पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस बनीं. उनके पास PhD, MBA, MA और NET-JRF जैसी कई डिग्रियां हैं. वह यूपी सरकार में एसडीएम भी रह चुकी हैं.
यह भी पढ़ें – 80s फोटो ट्रेंड: विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी बोलीं- तब नहीं था ‘तुम्हारी साड़ी मेरी से सफेद कैसे’ वाला दिखावा
बुशरा बनो दूसरी बार में AIR-23 लाकर पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस बनीं. Photo Credit: busahra bano
पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की यह धाकड़ अफसर वर्तमान में खड़गपुर में एडिशनल एसपी के रूप में अपराध पर लगाम कसने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. हाल ही में उन्होंने रश्मि ग्रुप, खड़गपुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम’ में शिरकत की. 6 सितंबर 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं.
ये भी पढ़ें: Fake IAS IPS: किसी ने बेची चाय, कोई बना 100 करोड़ का मालिक, फर्जी आईएएस आईपीएस की कहानी