दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक मिलेगी तेज रफ्तार, बोड़ाकी में 6 लेन के रेलवे पुल से दादरी तक होगा हाई स्पीड सफर

ग्रेटर नोएडा और दादरी के बीच रोजाना आने-जाने वालों को अब घंटों जाम में फंसकर अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा.जल्द ही बोड़ाकी के पास पल्ला रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू होने वाला है. पहले ये चार लेन बन रहा था लेकिन अब 6 लेन का होगा. चार लेन के ओवरब्रिज को दो लेन और बढ़ाकर अब छह लेन बनाया जाएगा.

दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच जाम से मिलेगी मुक्ति

इस रेल ओवर ब्रिज (ROB) से ‘मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब’ (MMTH) को जोड़ा जाएगा. इससे दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच का सफर बहुत आसान हो जाएगा. वहीं लोगों को इस रास्ते पर घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी. 

ब्रिज बनाने में होगा 194 करोड़ रुपये का खर्च

अधिकारियों के मुताबिक, 6-लेन रेल ओवर ब्रिज बनाने में कुल 194 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसके लिए  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 75 करोड़ रुपये देगा, जबकि बची हुई  भारी-भरकम रकम डीएफसी वहन कर रहा है. काफी कोशिशों के बाद सरकार की तरफ से रेल ओवर ब्रिज को 4 के बजाय 6 लेन में बदलने को हरी झंडी मिल सकी.

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ फैला प्रेजेक्ट

 रेल ओवर ब्रिज से सबसे ज्यादा फायदा ग्रेटर नोएडा में ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को होगा. इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) बोड़ाकी के पास एक बड़ा मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित कर रहा है. यह पूरा प्रोजेक्ट बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ फैला हुआ है. योजना के मुताबिक, बोड़ाकी हाल्ट को एक भव्य ‘ग्रेटर नोएडा रेलवे टर्मिनल’ के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस हब तक भारी कमर्शियल और पैसेंजर वाहन आसानी से जा सकें इसलिए 6-लेन  रेल ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है. 

कब तक पूरा होगा रेल ओवर ब्रिज का काम?

 रेल ओवर ब्रिज का काम अगले डेढ़ साल में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस पुल के बनने से सबसे ज्यादा फायदा ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली के बीच तरफ सफर करने वाले लोगों को होगा. इन लोगों का ग्रेटर नोएडा रेलवे टर्मिनल तक पहुंचना आसान हो जाएगा. साथ ही ग्रेटर नोएडा के 105 मीटर रोड को भी NH-91 से जोड़ा जा रहा है, जिससे दादरी और ग्रेटर नोएडा फेस-2 से एमएमटीएच के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा. 60 मीटर चौड़ा रोड बनाने का काम जल्द शुरू होगा.  इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

ये भी पढे़ं-दिल्ली से 3 घंटे में हरिद्वार, प्रयागराज तक कनेक्टिविटी, बाईपास और गंगा एक्सप्रेसवे से बदल जाएगा पूरा सफर


Prev Post
Next Post