बुलेट ट्रेन: मुंबई से 1 घंटे में पुणे, 4 घंटे में हैदराबाद, मुंबई-अहमदाबाद के बाद एक और हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ने भरी रफ्तार
Raisina News Desk- अगस्त 25, 2026 02:37 PM IST

मुंबई:
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ट्रैक और स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है. वहीं मुंबई से एक और रूट पर बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज हो गई है. ये मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन रूट है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने परियोजना का LiDAR सर्वे कर डीपीआर तैयार कर ली है. इस कॉरिडोर को देश के सात प्राथिमकता वाले बुलेट ट्रेन रूट में रखा गया है. राज्यों में भूमि अधिग्रहण की कवायद की जा रही है. मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (High-Speed Rail Corridor) देश के वेस्ट और साउथ के शहरों को जोड़ेगी. मुंबई, पुणे, हैदराबाद इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के अहम पड़ाव होंगे. ये कॉरिडोर 711 से 767 किमी तक लंबा हो सकता है.
इससे मुंबई से हैदराबाद तक का सफर 15 घंटे से घटकर 4 घंटे से कम रह जाएगा. ये हाईस्पीड रेल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना से गुजरेगी. अगर प्रारंभिक डीपीआर की मानें तो 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च इस पर आ सकता है.मुंबई से पुणे के बीच 150 से 180 किमी के लंबे रूट पर मुंबई में (BKC, नवी मुंबई), लोनावला, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे स्टेशन हैं. पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन की लंबाई 560-590 रूट है. पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, जहीराबाद/विकराबाद से हैदराबाद तक रूट है.
1. मुंबई, नवी मुंबई
2. लोनावला
3. पिंपरी-चिंचवाड़
4. पुणे
5. बारामती
6. पंढरपुर
7. सोलापुर
8. कलबुर्गी कर्नाटक
9. विकराबाद तेलंगाना
10. हैदराबाद
मुंबई और पुणे के बीच 150 किमी की यात्रा का समय बुलेट ट्रेन से एक घंटा रह जाएगा. मुंबई का बिजनेस हब और पुणे का एजुकेशन हब इससे कनेक्ट होगा. नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(शमशाबाद) से इस लाइन का सीधा जुड़ाव होगा. महाराष्ट्र में सोलापुर और कर्नाटक में कलबुर्गी के इंडस्ट्रियल एरिया को भी बुलेट ट्रेन से फायदा होगा. निवेश आएगा और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी.
𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢-𝐏𝐮𝐧𝐞-𝐇𝐲𝐝𝐞𝐫𝐚𝐛𝐚𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐇𝐲𝐝𝐞𝐫𝐚𝐛𝐚𝐝-𝐂𝐡𝐞𝐧𝐧𝐚𝐢 𝐇𝐢𝐠𝐡 𝐒𝐩𝐞𝐞𝐝 𝐑𝐚𝐢𝐥 (𝐁𝐮𝐥𝐥𝐞𝐭 𝐓𝐫𝐚𝐢𝐧) 𝐏𝐫𝐨𝐣𝐞𝐜𝐭 𝐮𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞.
Now that the alignment for both Mumbai-Pune-Hyderabad as well as Hyderabad-Chennai high speed rail corridors… pic.twitter.com/le9dDOdDM1
— Infra News India (INI) (@TheINIofficial) August 21, 2026
ये भी पढ़ें – मुंबई जैसे 24 घंटे दौड़ेगी दिल्ली, हापुड़-बागपत, सोनीपत-मानेसर, अलवर तक पूरे NCR में नमो भारत की हाईस्पीड कनेक्टिविटी, मास्टर प्लान 2047 का डिटेल
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन
सूरत से विलिमोरा तक इसके पहले चरण का उद्घाटन 15 अगस्त 2027 को होना है. 508 किमी लंबी इस बुलेट ट्रेन के 453 किमी रूट में पियर (खंभे) बनाने का काम पूरा हो चुका है. 359 किमी लंबाई में वायडक्ट्स यानी एलिवेटेड ट्रैक स्ट्रक्चर तैयार हो गए हैं. परियोजना में 17 नदियों पर पुल और 15 स्टील ब्रिज बन चुके हैं. सुरंग निर्माण का काम भी तेज है.
ये भी पढ़ें – तीसरी मुंबई: रायगड, पनवेल से पालघर के बीच बसेगा नया शहर, विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
दिल्ली-वाराणसी: 865 किमी: नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज आदि
ये भी पढ़ें – बुलेट ट्रेन से 4 घंटे में दिल्ली से वाराणसी, यूपी के 11 बड़े शहरों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी, जानें नोएडा, लखनऊ समेत पूरा रूट