'मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालना चुनौती, दबे लोगों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं', सत्य निकेतन हादसे पर NDRF

नई दिल्ली:

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर NDRF ने प्रेस कॉफ्रेंस कर अभी तक के एक्शन के बारे में जानकारी दी है. NDRF के IG नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा, “अभी की स्थिति के अनुसार, कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है; इनमें से 6 को मृत घोषित कर दिया गया और पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक शव को अभी भी बाहर निकालना बाकी है. NDRF और फायर सर्विस की टीमें उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं. राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है; मुख्यमंत्री ने कल घटनास्थल का दौरा किया और निर्देश दिए, इसलिए राज्य सरकार उचित कार्रवाई कर रही है…”

उन्होंने यह भी कहा कि मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण है, दबे लोगों का आंकड़ा अभी तक स्पष्ट नहीं है. हालांकि पुलिस प्रशासन के साथ-साथ NDRF की टीम राहत-बचाव कार्य में युद्धस्तर से लगी है.

सूचना मिलते तुरंत हरकत में आई एजेंसी:  NDRF

NDRF के IG ने कहा- कल दोपहर इमारत गिरने की सूचना मिलने के तुरंत बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई. जिला मजिस्ट्रेट और SDM समेत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. दिल्ली पुलिस, फ़ायर सर्विस, NDRF, स्वास्थ्य विभाग, पैरामेडिक्स, स्थानीय लोग और वॉलंटियर्स ने भी पूरे दिन मदद की. उन्होंने बताया कि NDRF की दो टेक्निकल टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें – पानी आ रहा होता तो मैं भी मलबे में दबा होता… सत्य निकेतन हादसे से बाल-बाल बचे छात्र ने क्या कुछ बताया?
यह भी पढ़ें – दिल्ली में 20-30 साल पुराने भवन में हॉस्टल या नर्सिंग होम नहीं चलेंगे, सत्य निकेतन हादसे के बाद CM सख्त 


Prev Post
Next Post