सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर पहला बड़ा एक्शन, MCD डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अधिकारी सस्पेंड
Raisina News Desk- सितंबर 07, 2026 03:29 PM IST

नई दिल्ली:
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर दिल्ली सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में MCD डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. रविवार को हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई थी. 12 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए थे. अभी भी मलबा पूरी तरह से नहीं हटा है. ऐसे में उसके नीचे लोगों के दबे होने की आशंका अब भी है. इस बीच सोमवार को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी. उन्होंने दो-टूक कहा था कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. सीएम के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर सहित 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं. इन अधिकारियों के सस्पेंसन की चिट्ठी जारी कर दी गई है.
MCD में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, साउथ जोन के SE रणवीर सिंह, साउथ जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार, साउथ जोन के अस्सिटेंट इंजीनियर (बिल्डिंग), सुनील चौहान साउथ जोन के जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) और आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मृतक और घायल
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है. 12 घायल है. AIIMS की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान से जुड़ी डिटेल्स जारी की गई है. जिसके अनुसार AIIMS में कुल 12 मरीज लाए गए. इनमें 7 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया. 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया. 3 मरीजों की हालत गंभीर है, 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मरीजों की स्थिति: