15 अगस्त से चलेगी पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने दे दी गुड न्यूज, अगले साल कहां से कहां तक दौड़ेगी? | India First Bullet Train to Launch on 15 August 2027 Mumbai-Ahmedabad Corridor Work 80% Complete


Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन का पटरियों पर दौड़ने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली बुलेट ट्रेन के चलने की तारीख का ऐलान कर दिया है. रेल मंत्री ने बताया कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर सबसे पहले शुरू होगी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बुलेट ट्रेन इस कॉरिडोर के अन्य सेक्शन पर चलेगी.

किन रूट्स पर शुरू होगी बुलेट ट्रेन, चरणों में समझिए

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80 फीसदी काम पूरा हो गया है. इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिससे पूरे रूट के पूरा होने से पहले ही प्रोजेक्ट के कुछ हिस्से चालू हो सकेंगे. यह पूरा कॉरिडोर 508 किलोमीटर का है. हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्रालय ने वैष्णव ने कहा कि भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपने अगले चरण में पहुंच गया है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम चल रहा है और इसे चरणों में शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से होगी.

  • सूरत-बिलिमोरा सेक्शन: सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा
  • वापी-सूरत सेक्शन: दूसरे चरण में शुरू होगा
  • वापी-अहमदाबाद सेक्शन: तीसरे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन: चौथे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-मुंबई: ठाणे के बाद मुंबई वाला सेक्शन शुरू होगा और बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुबंई तक शुरू हो जाएगी.

80 फीसदी काम हुआ पूरा

रेल मंत्री ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और तय समय-सीमा के अंदर काम पूरा करने के लिए निर्माण तेजी से चल रहा है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भारत का पहला हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट है. इससे इन दो आर्थिक केंद्रों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, साथ ही आधुनिक रेल तकनीक आएगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इस प्रोजेक्ट से कॉरिडोर के आस-पास आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

हैदराबाद से चलेंगी तीन बुलेट ट्रेन

वैष्णव ने देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बढ़ाने के लिए केंद्र की लंबी अवधि की योजनाओं के बारे में भी बताया और हैदराबाद को केंद्र में रखकर तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की. इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु रूट शामिल हैं, जिनसे दक्षिण भारत में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी बताया कि हैदराबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल लिंक की भी योजना है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

ये 7 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी हैं प्रस्तावित

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन
वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी 
मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन
पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर 
बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर 
बेंगलुरु-हैदराबाद कॉरिडोर 
चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर 

यह भी पढ़ें: दिल्ली समेत बुलेट ट्रेन के 7 रूट, देश के 20 बड़े शहरों को हाई स्पीड, रेल मंत्री ने बताया कितना टाइम लगेगा




Source link

Prev Post
Next Post