आज की ताजा खबर LIVE: IIT मद्रास ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन

आज की ताजा खबर LIVE: IIT मद्रास ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन
  • 22 Sep 2026 11:12 AM (IST)

    बिहार में MLC चुनाव की घोषणा, 23 अक्टूबर को मतदान

    बिहार में MLC चुनाव की घोषणा हो गई है. 23 अक्टूबर को मतदान होगा. चुनाव आठ सीट पर होना है. 16 नवंबर को कार्यकाल खत्म हो रहा है.

  • 22 Sep 2026 11:00 AM (IST)

    राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

    उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड में एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है. दोनों जगहों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं, पश्चिम बंगाल में एक सीट के लिए उपचुनाव भी इसी तारीख को होगी.

  • 22 Sep 2026 10:54 AM (IST)

    IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन की जगह लगेंगे वॉल-माउंटेड फैन

    IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन की जगह वॉल-माउंटेड फैन लगेंगे. IIT बॉम्बे सूत्रों के अनुसार, नए पंखों की पहली खेप कैंपस पहुंच चुकी है और कुछ हॉस्टल कमरों में इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. हालांकि, कॉलेज सूत्रों का कहना है कि ये निर्णय पुराना है और इसका साहिल आत्महत्या से कनेक्शन नहीं है.

  • 22 Sep 2026 10:47 AM (IST)

    IIT मद्रास ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का किया समर्थन

    IIT मद्रास ने IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का समर्थन किया है. संस्थान ने कहा कि प्रोफेसर डूला ने एकेडमिक प्रोसीजर के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभाई. इस मामले की जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो.

  • 22 Sep 2026 10:43 AM (IST)

    अतीक अहमद का बेटा अली कोर्ट में पेशी के बाद फिर जेल पहुंचा

    माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद प्रयागराज में कोर्ट में पेशी के बाद वापस झांसी जिला जेल पहुंच गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस का काफिला अली अहमद को लेकर झांसी पहुंचा. जेल पहुंचने पर मीडिया ने उससे बातचीत की कोशिश की, लेकिन अली अहमद ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.

  • 22 Sep 2026 10:22 AM (IST)

    तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली छात्रों से की मुलाकात

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने थिरुवनमियूर के गांधी ग्रामम स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में ‘पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम’ के विस्तार की शुरुआत करने के बाद स्कूल के छात्रों से मुलाकात की.

  • 22 Sep 2026 10:09 AM (IST)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की जमानत के मामले में आज सुनवाई

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की जमानत के मामले में आज सुनवाई होगी. एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी. अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडे की जमानत पर आज सुनवाई जबकि राम शंकर यादव उर्फ टीनू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई कल होगी. रमा शंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला की मानत अर्जी खारिज हो चुकी है. सभी आरोपियों की जमानत अर्जी 5 सितंबर को कोर्ट में दाखिल हुई थी.

  • 22 Sep 2026 09:46 AM (IST)

    ‘छात्रों की गूंज’ अगला कार्यक्रम चेन्नई में होगा

    कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अगला कार्यक्रम चेन्नई में होगा. तारीख और जगह तय की जा रही है.

  • 22 Sep 2026 09:27 AM (IST)

    अमित शाह आज ANTF सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भारत मंडपम में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. शाह लखनऊ और देहरादून में NCB जोन कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखेंगे.

  • 22 Sep 2026 09:15 AM (IST)

    गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

    गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी. शक के आधार पर बाइक सवार रोका गया पर वे रुके नहीं. तेजी से बाइक भगाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया गया. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया. इस दौरा जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और दूसरा भागने में सफल रहा.

  • 22 Sep 2026 08:51 AM (IST)

    दिल्ली: 220 दवाएं तय क्वालिटी मानकों पर फेल, एक सैंपल नकली

    सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की नियमित निगरानी में अगस्त 2026 में 220 दवा सैंपल तय गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे. इनमें से एक सैंपल दिल्ली से नकली दवा के रूप में सामने आया है.

  • 22 Sep 2026 08:19 AM (IST)

    MP में सरकारी फाइलें AI टूल्स पर नहीं होगी अपलोड, गाइडलाइन जारी

    मध्यप्रदेश पुलिस ने अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत पुलिसकर्मी सरकारी केस डायरी, जांच रिपोर्ट, खुफिया इनपुट या अन्य गोपनीय सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकेंगे. इन दस्तावेजों के स्कैन या स्क्रीनशॉट को ChatGPT, Gemini जैसे AI टूल्स पर अपलोड करने पर भी रोक रहेगी.

  • 22 Sep 2026 08:08 AM (IST)

    MP-पंजाब में 2000 से अधिक के UPI पेमेंट पर रोक, 16 अक्टूबर से लागू होगा नियम

    मध्य प्रदेश और पंजाब में 16 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये से ज्यादा की रकम UPI से नहीं दी जा सकेगी. डीलरों ने कहा है कि UPI पर 0.4% का MDR चार्ज लगता है, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है. हालांकि, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

  • 22 Sep 2026 08:03 AM (IST)

    महाराष्ट्र: स्कूल में मेथी की सब्जी लाने पर छात्र पर 50 रुपये का जुर्माना

    महाराष्ट्र के मीरा भायंदर के एक स्कूल में छात्र के टिफिन में मेथी की सब्जी लाने पर कथित तौर पर ₹50 जुर्माना लगाए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद मीरा-भायंदर महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला तपोवन विद्यालय का है.

  • 22 Sep 2026 07:32 AM (IST)

    जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा टूटा

    सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया. इससे ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है.

  • 22 Sep 2026 07:03 AM (IST)

    गाजियाबाद समेत UP के 5 शहरों में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

    खाद्य विभाग ने गाजियाबाद समेत UP के 5 शहरों में बड़ी कार्रवाई की है. आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी छापेमारी की गई है. 180 से ज्यादा फास्ट फूड आउटलेट्स की जांच की गई है.

  • 22 Sep 2026 06:52 AM (IST)

    दिल्ली कालकाजी रेप केस: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास कथित गैंग-रेप मामले के एक आरोपी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया. दिल्ली पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और बाकी आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी दी है. कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का आरोप है. पीड़िता सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी.

  • 22 Sep 2026 06:44 AM (IST)

    एटा के आवागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की निर्मम हत्या

    उत्तर प्रदेश के एटा के आवागढ़ में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है. हथौड़ी से मां-बेटी की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है.
    मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों के नाम कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी व प्रियंका (35) पत्नी रुकुम पाल निवासी आवागढ़ थाना आवागढ़ है. मृतका दोनों आपस में मां- बेटी हैं. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस जांच में जुटी है.

  • 22 Sep 2026 06:06 AM (IST)

    व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर ‘ट्रंप टीवी’ के लॉन्च का किया ऐलान

    व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर ‘ट्रंप टीवी’ के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क है और प्रशासन से जुड़ी सामग्री को 24/7 स्ट्रीम करेगा.

  • 22 Sep 2026 05:34 AM (IST)

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण आज

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण आज, गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित किया जा रहा है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी.

  • 22 Sep 2026 05:34 AM (IST)

    अमेरिका के नॉर्थ-ईस्ट में एयर ट्रैफिक सेंटर में तकनीकी खराबी की वजह से उड़ानें प्रभावित

    देश के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने बताया कि फिलाडेल्फिया में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की एक अहम सुविधा में खराब हुई कम्युनिकेशन लाइनों की मरम्मत कर दी गई है, जिससे घंटों की रुकावट के बाद अमेरिका के नॉर्थ-ईस्ट के हवाई अड्डों पर कामकाज फिर से शुरू हो सका है.सोमवार को न्यूयॉर्क शहर के इलाके के सभी बड़े हवाई अड्डों पर कामकाज ठप होने की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 600 से ज़्यादा उड़ानें शामिल थीं.

  • 22 Sep 2026 04:51 AM (IST)

    मैंने राष्ट्रपति से कहा कि हम प्रेस के सभी सदस्यों को यहां लॉन में बुलाएंगे: ममदानी

    क्या उन्होंने व्हाइट हाउस में कई मीडिया आउटलेट्स पर प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ़ैसले पर अपनी मुलाकात के दौरान बात की, तो न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा, मैंने राष्ट्रपति से कहा कि हम प्रेस के सभी सदस्यों को यहां लॉन में बुलाएंगे. और मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि हर किसी के साथ, चाहे उनकी राय या आलोचना कुछ भी हो, हमें बातचीत करनी चाहिए.

  • 22 Sep 2026 02:54 AM (IST)

    डॉ. जयशंकर ने UN महासभा के दौरान यूरोपीय संघ के सहयोगियों से मुलाकात की

    न्यूयॉर्क, USA: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूरोपीय संघ के अपने सहयोगियों से मुलाकात की.बातचीत भारत-यूरोपीय संघ के सहयोग को मजबूत करने, बहुपक्षीय मुद्दों और अहम वैश्विक घटनाक्रमों पर केंद्रित रही, जिसमें खाड़ी क्षेत्र, यूक्रेन और इंडो-पैसिफिक की स्थिति शामिल थी. (स्रोत: X/डॉ. एस. जयशंकर)

  • 22 Sep 2026 01:42 AM (IST)

    डॉ. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में स्लोवाकिया विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA 81) के दौरान स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से मुलाकात की.विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में लिखा, आज स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से मिलकर खुशी हुई. हमने अपने द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करने के साथ-साथ बहुपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी बात की. (वीडियो स्रोत: X/डॉ. एस. जयशंकर)

  • 22 Sep 2026 01:15 AM (IST)

    व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक नए हेलीपैड का ट्रंप ने किया उद्घाटन

    वॉशिंगटन डीसी: व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक नए हेलीपैड का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करने के लिए रिबन काटने की रस्म के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क शहर के लिए रवाना हुए.

  • 22 Sep 2026 12:01 AM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के नए हेलीपैड उद्घाटन किया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एक नए हेलीपैड का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करने के लिए रिबन काटने के समारोह में हिस्सा लिया.

  • 22 Sep 2026 12:01 AM (IST)

    एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में स्लोवाकिया के विदेश मंत्री से की मुलाकात

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA 81) के दौरान स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से मुलाकात की. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार से मिलकर खुशी हुई। हमने अपने द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करने के साथ-साथ बहुपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी बात की.”

  • Prev Post
    Next Post