अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को घेरा, 'आत्म-मंथन करना चाहिए कि…'

अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को घेरा, 'आत्म-मंथन करना चाहिए कि…'

बिहार के जुमई में प्रेमी जोड़े के साथ हुई भयावह घटना को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा जगत के स्टार और राजनीतिक नेताओं निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और बीजेपी सांसद रवि किशन पर निशाना साधा है. सिंघवी ने कहा कि इन लोगों का भोजपुरी इंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में बहुत प्रभाव रहा है. इन्हें महिलाओं के लगातार यौन उत्पीड़न और ऑब्जेक्टिफिकेशन पर आत्म-मंथन करना चाहिए.

मामले को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार (21 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में सिंघवी ने कहा, ‘जमुई की भयानक घटना संविधान में निहित हर एक मूल्य पर करारा तमाचा है. यह घटना हमारे सामने एक गहरे सामाजिक संकट की चेतावनी को भी उजागर करती है. जब युवा लड़कियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है और प्रताड़ित किया जाता है, तो हमें यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आखिर हम किस तरह की जहरीली सोच और मर्दानगी को नॉर्मलाइज करते जा रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘बिहार को एक निरंतर चलने वाले सामाजिक आंदोलन की जरूरत है. कम से कम एक दशक तक लगातार चलने वाले ऐसे आंदोलन की.’  

बिहार की बेटियां स्त्री-विरोधी सोच की हकदार नहीं- सिंघवी

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘भोजपुरी इंटरटेनमेंट इकोसिस्टम में निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कलाकारों का बहुत प्रभाव रहा है. इन्हें महिलाओं के साथ हो रहे लगातार यौन शोषण, उत्पीड़न और ऑब्जेक्टिफिकेशन पर आत्म-मंथन करना चाहिए. राजनीतिक ताकत अपने साथ सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी लेकर आती है.’ उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां मोरल पोलिसिंग और स्त्री-विरोधी सोच की हकदार नहीं है.

घटना को लेकर क्या बोले जमुई के एसपी?

इस भयानक घटना पर जमुई जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विश्वजीत दयाल ने घटनाक्रम से जुड़े वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्रा की पहचान की गई है. कुछ अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है. साथ ही, तीन लोगों अरेस्ट किया गया है. इसके अलावा, घटना की जांच और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन किया गया है.  

Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़