Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: हार के बाद फ्लेवियो बोल्सोनारो का ऐलान- चुनाव में धांधली हुई, मैं वैध राष्ट्रपति

Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: हार के बाद फ्लेवियो बोल्सोनारो का ऐलान- चुनाव में धांधली हुई, मैं वैध राष्ट्रपति
  • 29 Oct 2026 05:04 AM (IST)

    राजस्थान: करणपुर के मतदाताओं ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, वापस पटोली पंचायत में शामिल करने की मांग

    राजस्थान के दौसा में करणपुर के ग्रामीणों ने पटोली से पीपलाखेड़ा में स्थानांतरित किए जाने के बाद चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है.

  • 29 Oct 2026 04:33 AM (IST)

    हार के बाद फ्लेवियो बोल्सोनारो का ऐलान- चुनाव में धांधली हुई, मैं वैध राष्ट्रपति

    ब्राज़ीलियाई सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने खुद को ब्राज़ील का वैध निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित किया और लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के पक्ष में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी की निंदा की.

  • 29 Oct 2026 04:23 AM (IST)

    गोवा: तिलक मैदान के पास कार एक्सेसरीज शॉप में भीषण आग

    वास्को, गोवा: तिलक मैदान के पास ‘ऑटोपोलिस’ कार एक्सेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे.

  • 29 Oct 2026 12:02 AM (IST)

    बीजेपी महासचिवों की बैठक आज

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिवों की बैठक आज सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. बैठक में विपक्ष के कार्यक्रमों और मौजूदा हालात को लेकर मंथन किए जाने की उम्मीद है. साथ ही पांच राज्यों के आगामी चुनावी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी रणनीति बनाई जा सकती है.

  • 29 Oct 2026 12:01 AM (IST)

    झारखंडः अर्नब की वजह से आज बंद रहेंगे स्कूल

    झारखंड सरकार ने चक्रवात अर्नब की वजह से भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में आज गुरुवार को भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. यह चक्रवात बुधवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराकर गुजरा. राजधानी रांची के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में आज भी स्कूल बंद रहेंगे.

  • 29 Oct 2026 12:01 AM (IST)

    वाराणसी में स्नातक सीट पर काउंटिंग जारी

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्नातक सीट पर बीजेपी की मांग पर पांचवें दौर की गिनती फिर से हो रही है. इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है.

  • Prev Post
    Next Post