LIVE: CJI को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप अरेस्ट, पंजाब कांग्रेस में अगले 12 घंटे अहम
Raisina News Desk- जुलाई 15, 2026 07:41 AM IST

LIVE: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना लगातार जारी है. अमेरिका ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक गैंगस्टर नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है. पंजाब में कांग्रेस पार्टी पर संकट बना हुआ है. अगले 12 घंटों में कुछ अहम फैसले आ सकते हैं. वहीं, दिल्ली में फिलहाल मॉनसून की बारिश होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आज आसार नहीं हैं. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है.
All Live Updates…