LIVE: भारत सहित कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ वाले विधेयक पर आज फाइनल वोटिंग

Breaking News & LIVE Updates: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दूसरा टी20 मैच 7 विकेट से अपने नाम किया. अंतिम मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है. वहीं, UPI पेमेंट अब फ्री पूरी तरह से फ्री नहीं रहा. 2,000 रुपये से ज्‍यादा के पेमेंट पर 0.4% MDR चार्ज लिया जाएगा. 3,000 रुपये के ट्रांजैक्‍शन पर 12 रुपये, 10,000 रुपये पर 40 रुपये और 75 हजार या उससे ज्‍यादा के ट्रांजैक्‍शन पर मैक्सिमम चार्ज 300 रुपये लगेंगे. 

इसके अलावा, सऊदी अरब और यमन अब मिडिल ईस्ट की जंग के केंद्र बन गए हैं. हमलों में इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का की पवित्रता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. सऊदी का दावा है कि मक्का पर हमला करने की कोशिश की गई है जबकि हूती इससे इनकार कर रहे हैं. 

दक्षिण पश्चिम राजस्थान कच्छ क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से सटा इलाका है, जहां बने कम दबाव वाले क्षेत्र से सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 19 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं.

LIVE UPDATES

Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़