अमृत भारत स्टेशन योजना: MP के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर; यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, PM करेंगे लोकार्पण
Raisina News Desk- जुलाई 16, 2026 09:42 PM IST

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के चार प्रमुख रेलवे स्टेशन, साँची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी अब नए और आधुनिक स्वरूप में यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही राज्य में फिर से तैयार किए गए कुल 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन होगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से इन स्टेशनों का व्यापक पुनर्विकास किया गया है. आधुनिक वास्तुकला, स्मार्ट यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से सुसज्जित इन स्टेशनों का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. इस दिन हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात देश को मिल रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृत भारत स्टेशन परियोजना न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्रदान करेगी.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश के 20 राज्यों में स्थित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से लैस किया गया है. ‘विरासत भी, विकास भी’ की अवधारणा पर विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला को विशेष रूप से शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के 13 स्टेशन इस चरण में शामिल हैं, जिनमें पश्चिम मध्य रेलवे के छह स्टेशन और भोपाल मंडल के चार प्रमुख स्टेशन प्रमुख रूप से शामिल हैं.
विदिशा, सांची, अशोकनगर, शिवपुरी, ब्योहारी, भिंड, हरपालपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, जुन्नारदेव, बालाघाट, छिंदवाड़ा और नैनपुर
भोपाल डिवीजन के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर (DCM) सौरभ कटारिया ने बताया कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 3:40 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत मध्य प्रदेश में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कुल 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. पहले चरण में कुछ स्टेशनों का उद्घाटन पहले ही हो चुका है, जबकि इस चरण में 13 और स्टेशन जनता को समर्पित किए जा रहे हैं.
Amrit Bharat Station Scheme: अशोक नगर रेलवे स्टेशन
सम्राट अशोक के नाम से जुड़े ऐतिहासिक अशोकनगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है. एनएसजी-5 श्रेणी के इस स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है और करीब 6 हजार यात्री प्रतिदिन यहां से सफर करते हैं.
पुनर्विकास के अंतर्गत:
Amrit Bharat Station Scheme: विदिशा स्टेशन
भोपाल मंडल के महत्वपूर्ण एनएसजी-3 श्रेणी के विदिशा स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 29.46 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. प्रतिदिन 13 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर अब यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
मुख्य विकास कार्यों में शामिल हैं:
विदिशा स्टेशन साँची और उदयगिरि जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रवेश द्वार भी है.
Amrit Bharat Station Scheme: सांची स्टेशन
विश्व प्रसिद्ध साँची स्तूप तक पहुंचने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशन साँची का पुनर्विकास 15.32 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. पुनर्विकसित स्टेशन में:
रेलवे का मानना है कि इससे पर्यटन को नई गति मिलेगी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का यात्रा अनुभव बेहतर होगा.
Amrit Bharat Station Scheme: शिवपुरी रेलवे स्टेशन
पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध शिवपुरी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है.
स्टेशन में स्थानीय कला एवं संस्कृति को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है. मुख्य सुविधाओं में शामिल हैं:
इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव मिलेगा.
चारों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिनमें:
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन स्टेशनों का पुनर्विकास केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं है. इससे पर्यटन, व्यापार, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. साँची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले शहर अब आधुनिक रेलवे अवसंरचना से जुड़कर मध्य प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए तैयार हैं.