केन्या की सोने की खदान बनी मौत का कुआं, सुरंग ढहने से 5 लोगों की मौत और कई अंदर फंसे
Raisina News Desk- जुलाई 25, 2026 12:23 PM IST
Last Updated:
केन्य गोल्ड माइन (रॉयटर्स)
अफ्रीकी देश केन्या में एक बड़ा खनन हादसा हुआ है. दक्षिण-पश्चिमी केन्या के नारोक काउंटी में स्थित एक सोने की खदान अचानक ढह गई. इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों को आशंका है कि अभी भी कई मजदूर मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं.
पुलिस के बताया है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खदान की सुरंग कमजोर हो गई और देखते ही देखते ढह गई. हादसे के समय कई खनिक अंदर काम कर रहे थे. नारोक काउंटी के पुलिस कमांडर पैट्रिक लोबोलिया ने बताया कि बचाव दल लगातार राहत अभियान चला रहे हैं. मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य आसान नहीं है. मौके पर विशेष भूमिगत खोज उपकरण और कैमरों की कमी है. इससे मलबे के अंदर फंसे लोगों का सही पता लगाने में दिक्कत हो रही है. हालांकि, कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा किलिमापेसा इलाके में हुआ, जो नारोक शहर से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में है. यह क्षेत्र केन्या की सबसे बड़ी व्यावसायिक सोने की खदानों में से एक माना जाता है.
केन्या में सोने का खनन हजारों लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है. लेकिन कई जगहों पर बिना सुरक्षा मानकों और अवैध तरीके से खनन होने के कारण खदान ढहने जैसी घटनाएं बार-बार होती रहती हैं.
लगातार हो रहे ऐसे हादसों के बाद स्थानीय लोगों और खनन संगठनों ने सरकार से मांग की है कि सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए. इससे भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके.
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ें