Aaj Ki Taaja Khabar Live Updates: MLC चुनाव में आज अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी JDU, हारे-जीते सभी उम्मीदवार होंगे शामिल
Raisina News Desk- नवंबर 05, 2026 01:15 AM IST
05 Nov 2026 12:03 AM (IST)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती आज गुरुवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिला इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक में अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगी. बसपा की प्रदेश इकाई की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह बैठक लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में 11 बजे होगी.
05 Nov 2026 12:02 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में दिवाली-छठ पर बिजली की लगातार सप्लाई जारी करने का निर्देश दिया गया है. प्रदेश में धनतेरस से छठ पूजा तक बिजली कटौती नहीं होगी. शहर से गांव तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश है. प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बिजली सप्लाई को लेकर समीक्षा बैठक की. त्योहारों के दौरान बिजली बाधित होने पर तत्काल सप्लाई बहाल रहेगी.
05 Nov 2026 12:01 AM (IST)
बिहार विधानपरिषद के द्विवार्षिक चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज गुरुवार को पटना में समीक्षा बैठक बुलाई है, बैठक में जीतने और हारने वाले, दोनों तरह के प्रत्याशियों को बुलाया गया है. जीतने और हारने वाले चारों उम्मीदवार समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे. साथ ही जिन नेताओं को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके भी विचार सुने जाएंगे.
05 Nov 2026 12:01 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज गुरुवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है.