जबलपुर से गोंदिया 2 घंटे में, सिवनी, बालाघाट हाईवे रायपुर, नागपुर को जोड़ेगा, MP से महाराष्ट्र तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी
Raisina News Desk- अगस्त 31, 2026 12:08 PM IST

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी अब और मजबूत होने वाली है. क्योंकि एमपी सरकार ने सिवनी-बालाघाट फोरलेन हाईवे को मंजूरी दे दी है. जिसका सबसे ज्यादा फायदा जबलपुर को होने वाला है. क्योंकि जबलपुर, गोंदिया, नागपुर, रायपुर और राजनांदगांव जैसे बड़े शहरों की कनेक्टिविटी और मजबूत होने वाली है. यह एक तरह का मध्य भारत का एक प्रमुख व्यापारिक कॉरिडोर भी है, जिससे न केवल तीन राज्य मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी, बल्कि इससे यात्रियों के साथ-साथ मालवाहकों को भी बड़ा फायदा होगा. यह फोरलेन हाईवे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बनाया जाएगा, क्योंकि इसका बड़ा हिस्सा जंगल से होकर गुजरेगा.
सिवनी बालाघाट फोरलेन हाईवे का बड़ा फायदा जबलपुर को होगा. भले ही यह सीधे जबलपुर से नहीं गुजेरगा, लेकिन यह एक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर काम करेगा. वर्तमान में जबलपुर से सिवनी होकर बालाघाट और फिर महाराष्ट्र के गोंदिया तक का सफर में 4 से 5 घंटे तक का समय लग जाता है. क्योंकि घुमावदार टू-लेन सड़क की वजह से वाहनों की स्पीड सीमित रहती है, लेकिन सिवनी-बालाघाट फोरलेन बनने के बाद समय दोनों शहरों की 270 किलोमीटर की दूरी 2 से 3 घंटे के बीच में पूरी कर ली जाएगी.
एमपी सरकार ने सिवनी-बालाघाट फोरलेन हाईवे को मंजूरी दे दी है. हाल ही में 25 अगस्त को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. जहां 3960.09 करोड़ के भारी-भरकम बजट के साथ 91.64 किलोमीटर लंबा यह हाईवे तैयार किया जाएगा. यह जानकारी एमपी के पीडबल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने दी है. ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होने के आसार हैं. जिससे एमपी के रोड प्रोजेक्ट को और मजबूती मिलेगी.
सिवनी-बालाघाट मार्ग का 4-लेन निर्माण, बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ा कदम
🔹 सिवनी और बालाघाट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से लाखों लोगों को सुविधा@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh@MPRakeshSingh @JansamparkMP #LokNirmanSeLokKalyan #Connectivity #MadhyaPradesh #Seoni #Balaghat pic.twitter.com/frsbDh2A5X
— PWD, MP (@pwdminmp) August 28, 2026
यह कॉरिडोर NH-44 जो सागर-नागपुर हाईवे का हिस्सा है, उससे सीधा जुड़ जाएगा. ऐसे में सिवनी से नागपुर जाने वाले या नागपुर से छत्तीसगढ़ जाने वाले वाहनों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. क्योंकि यह सुरक्षित ‘पक्की शोल्डर’ वाला 4-लेन का बाईपास और हाईवे शानदार होगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्य प्रदेश के बीच की दूरी को पाटने के लिए यह सबसे सुगम और एक्सप्रेस कॉरिडोर बनकर उभरेगा. जिससे सिवनी-बालाघाट फोरलेन हाईवे बालाघाट से आगे जाकर रायपुर तक शानदार कनेक्टिविटी देगा.
मध्यप्रदेश सरकार की पहल से सिवनी-बालाघाट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
🔹 कान्हा-पेंच आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी
🔹 किसानों, व्यापारियों और आमजन के सफर को मिलेगी रफ्तार@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh@MPRakeshSingh @JansamparkMP#LokNirmanSeLokKalyan #Seoni #Balaghat pic.twitter.com/QoZNGYHqwD
— PWD, MP (@pwdminmp) August 29, 2026
मध्य प्रदेश का यह प्रोजेक्ट एक तरह से गोल कॉरिडोर का काम करेगा. जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को आपस में जोड़ देगा. लगभग 8 से 10 लाख लोग इस प्रोजेक्ट से फायदे में आएंगे. भेड़ाघाट, कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सड़क फायदेमंद होगी. इसलिए यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के रोड प्रोजेक्ट में अहम माना जा रहा है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस पर पर जल्द काम शुरू होगा.
ये भी पढ़ेंः इंदौर से अहमदाबाद 6 घंटे में, MP से गुजरात की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, धार, झाबुआ, गोधरा, राजकोट की नई लाइफलाइन