हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत
Raisina News Desk- अगस्त 31, 2026 11:10 AM IST

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण एक्सीडेंट.
NDTV
हापुड़:
Hapur Thar Accident: यूपी के हापुड़ के एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. बीती रात यहां एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार
यह हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है कि उसमें थार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े नजर आ रहे. यह तस्वीर ही साफ कर रही है कि हादसे के बाद थार की रफ्तार कितनी ज्यादा तेज रही होगी.
हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल के रूप में हुई है. जबकि 17 वर्षीय विष्णु को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया था.
भीषण हादसे में थार के उड़े परखच्चे.
Photo Credit: NDTV
भीषण हादसे की शिकार हुई थार दिल्ली नंबर की है.
Photo Credit: NDTV
मृतकों की पहचान और हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
पूरी स्टोरी पढ़ें