LIVE: पटना में छात्रों का हल्लाबोल! राजभवन की ओर प्रदर्शनकारियों का मार्च, बैरिकेड तोड़कर बढ़े आगे

पटना के प्रोटेस्ट में आए कांग्रेस पार्टी के सुशील कुमार ने कहा, “हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि TRE 4.0 के लिए हर हाल में सिंगल-स्टेज परीक्षा होनी चाहिए और नेगेटिव मार्किंग खत्म की जानी चाहिए. BPSC, BSSC, सब-इंस्पेक्टर भर्ती जैसे कई और मुद्दे भी हैं. सरकार ने इनमें से किसी भी बात पर कोई भरोसा नहीं दिलाया है. हमने मुख्यमंत्री से बातचीत करने की अपील की है. उन्हें हमारे प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि हम नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, फिर भी कोई हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है. जरा सोचिए- अगर सरकार ने बातचीत की होती, तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती. हम मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे हैं. मुख्यमंत्री को बातचीत करनी चाहिए और हमारा प्रतिनिधिमंडल चर्चा के लिए वहां जाएगा.”

Prev Post
Next Post