सुगम होगा सार्वजनिक परिवहन: अक्तूबर में दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 नई ई-बसें, अभी 5088 हो रहीं संचालित

रायसीना न्यूज़ का सामान्य समाचार ग्राफिक

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Mon, 21 Sep 2026 09:36 PM IST

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम और पीएम ई-ड्राइव परियोजनाओं की समीक्षा की। अगले महीने दिल्ली की सड़कों पर 150 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।


ई बस सेवा।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम (एनईबीपी), पीएम ई-ड्राइव और नए बस डिपो से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अगले महीने दिल्ली की सड़कों पर 150 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।