जलपाईगुड़ी में तीस्ता में बहा हाथी का बच्चा, मछुआरों ने 3km नाव चलाकर बचाई जान, मां से मिलाया
Raisina News Desk- सितंबर 21, 2026 08:40 PM IST
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. जिसमें हाथी के साथ नाव पर दो व्यक्ति सवार हैं और वे उसे गले लगाए हुए है. यह तस्वीर के जरिए इंसानियत और वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली. तस्वीर में दिख रही व्यक्ति मछुआरे हैं, जिन्होंने तीन किलोमीटर तक पीछा कर तीस्ता नदी में बह रहे हाथी के बच्चे को बचाया.
मछुआरों के साथ मस्ती करता हाथी का बच्चा.
जानकारी के अनुसार, यह घटना मालबाजार उपमंडल के पास तीस्ता नदी के स्पार नंबर-12 इलाके की है. बताया गया कि मछुआरे नदी में मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान उनकी नजर नदी की तेज धार में संघर्ष कर रहे हाथी के बच्चे पर पड़ी. हाथी को पानी में बहते देख मछुआरे अपनी जान की परवाह किए बिना नाव का रुख उसकी ओर कर दिया.
नदी में तेज बहाव में बह रहे पानी के बीच मछुआरे करीब 3 किलोमीटर तक नाव चलाकर उसका पीछा को और फिर उस तक पहुंचे. इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर किनारे ले आए. मछुआरों ने घटना की सूचना स्थानीय वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची विभाग की टीम की मदद से हाथी को वापस उसकी मां से मिलाया गया.
जंगल छोड़ मैदान में फुटबॉल खेलने पहुंचे गजराज, किक मारने का अद्भुत VIDEO हुआ वायरल
हाथी के गले में फंसा ट्रैक्टर का टायर, चाय बागान में दिखा अनोखा नजारा, IAS ने शेयर किया VIDEO